The Bare Truth

महासमुंद में मर्डर मिस्ट्री, 'आंखें बंद करो, स्पेशल गिफ्ट दूंगा' कहकर नाबालिग बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचला प्रेमिका का सिर, लाश रेत में दफनाई

26 Jun 2026  

महासमुंद में मर्डर मिस्ट्री, 'आंखें बंद करो, स्पेशल गिफ्ट दूंगा' कहकर नाबालिग बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचला प्रेमिका का सिर, लाश रेत में दफनाई

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झारा गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी ही प्रेमिका की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को नाले की रेत में दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग (11वीं का छात्र) को हिरासत में ले लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। 

पुलिस जांच में जो खौफनाक कहानी सामने आई है, उसके मुताबिक मृतका लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रेशर में आकर उसने पहले तो शादी के लिए हां कह दिया। इसके बाद अपने जन्मदिन की आधी रात को प्रेमिका कुछ कपड़े लेकर घर से भाग निकली। वारदात से पहले आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से कहा, "मैं तुम्हें एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहता हूं, अपनी आंखें बंद कर लो।" 

जैसे ही मासूम प्रेमिका ने भरोसे में आकर अपनी आंखें बंद कीं, आरोपी बॉयफ्रेंड ने भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने शव को पास के ही एक नाले की रेत में छिपा दिया। युवती के लापता होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की, तब इस रूह कंपा देने वाली वारदात का खुलासा हुआ।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web